खबरे |

खबरे |

RRR’ फिल्म के इस अभिनेता का हुआ निधन, राजामौली, राम चरण और जूनियर NTR ने जताया शोक
Published : May 23, 2023, 6:31 pm IST
Updated : May 23, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
This actor of RRR film passed away, Rajamouli, Ram Charan and Junior NTR mourned
This actor of RRR film passed away, Rajamouli, Ram Charan and Junior NTR mourned

स्टीवेंसन का रविवार को इटली में 58 साल की उम्र में निधन हो गया था।

हैदराबाद : ‘आरआरआर’ फिल्म में खलनायक ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका अदा करने वाले रे स्टीवेंसन का रविवार को इटली में 58 साल की उम्र में निधन हो गया. फिल्मकार एस एस राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण ने स्टीवेंसन के निधन पर मंगलवार को शोक जताया है.

राजामौली ने कहा कि वह स्टीवेंसन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं।

फिल्मकार ने ट्विटर पर स्टीवेंसन के साथ ली गई एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। रे के सेट पर आते ही रौनक आ जाती थी और माहौल जीवंत हो उठता था। उनके साथ काम करने में काफी मजा आता था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

‘आरआरआर’ के अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण ने भी स्टीवेंसन के निधन पर शोक जताया।

जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, ‘‘ स्टीवेंसन बहुत जल्द चले गए। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार और करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ’’

राम चरण ने ट्वीट किया, ‘‘ रे स्टीवेंसन के निधन की खबर से दुखी और स्तब्ध हूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपकी हमेशा याद आएगी।’’

स्टीवेंसन के प्रतिनिधियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि अभिनेता ने रविवार को अंतिम सांस ली। स्टीवेंसन का जन्म 1964 में आयरलैंड के लिसबर्न शहर में हुआ था। उन्हें ‘आरआरआर’ के अलावा ‘थॉर’ और ‘किंग आर्थर’ जैसी फिल्मों में भी दमदार अभिनय के लिए जाना जाता था।.

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM