खबरे |

खबरे |

मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन घर में गिरीं, आपात सर्जरी की गई
Published : Sep 25, 2023, 4:09 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
actress Sophia Loren
actress Sophia Loren

दुर्घटना के बाद निकट भविष्य में होने वाले उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

लॉस एंजिलिस: स्विट्जरलैंड में अपने घर में गिरने के कारण कई फ्रैक्चर होने के बाद मशहूर इतालवी अभिनेत्री सोफिया लॉरेन की रविवार को आपात सर्जरी की गई। लॉरेन के एक करीबी सूत्र ने मनोरंजन वेबसाइट ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को बताया कि अभिनेत्री अपने बाथरूम में गिर गईं थीं, जिससे उनके कूल्हे में कई फ्रैक्चर हो गए और उनकी जांघ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी। वह 20 सितंबर को 89 साल की हुई हैं।

सूत्र के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के बेटे कार्लो और एडोआर्डो अस्पताल में उनके साथ हैं। लॉरेन के गिरने की खबर उस रेस्तरां से मिली, जिसका वह 26 सितंबर को इटली के शहर बारी में उद्घाटन करने वाली थी। यह उनके नाम का चौथा रेस्तरां है।उन्हें शहर की मानद नागरिकता भी मिलने वाली थी, लेकिन दुर्घटना के बाद निकट भविष्य में होने वाले उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

लॉरेन आखिरी बार दो सितंबर को वेनिस में 80वें वेनिस फिल्म महोत्सव के दौरान आयोजित अरमानी फैशन शो में सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM