खबरे |

खबरे |

'Coffee with Karan' New Season : 'कॉफी विद करण 8' का होने जा रहा आगाज़, शो में इन कपल्स को देखना चाहेंगे फैंस
Published : Oct 25, 2023, 7:13 pm IST
Updated : Oct 25, 2023, 7:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

करण एक बार फिर बॉलीवूड के गलियारों से जुड़ी कई बड़ी बातें शेयर करेंगे। 

'Coffee with Karan' New Season News In Hindi: बॉलीवूड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर 'कॉफी विद करण 8' के साथ कमबैक करने जा रहे हैं. कॉफी विद करण फैंस का फैवरेट चैट शो है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के कई राज सामने आते है. बीते दिनों करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियों के शेयर करते हुए अपने टॉक रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन आठ के बारें में बताया। फैंस का यह शो एक बार फिर से डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगा। करण एक बार फिर बॉलीवूड के गलियारों से जुड़ी कई बड़ी बातें शेयर करेंगे। 

बता दें कि मोस्ट अवेटेड शो 'कॉफी विद करण 8' 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस साल बॉलीवूड के कपल ने शादी रचाई है, ऐसे में लाजमी है कि फैंस उन्हें एक साथ शो में देखना चाहेंगे। शो को फैंस में  उत्साह देखने को मिल रहा है. तो चलिए आपको बताते है कि वो कौन से कपल है जिन्हें फैंस इस टॉक शो के इस सीजन में देखना चाहते हैं.

रणबीर - आलिया  

बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल रणबीर - आलिया को शादी के बाद फैंस हमेशा एक साथ देखना चाहते है. बता दें कि 'कॉफी विद करण'  के पिछले सीजन में आलिया रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। दोनों ने काफी सारी बातें की. वहीं अब फैंस रणबीर - आलिया को शो में एक साथ देखना चाहेंगे। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  के फैंस भी उन्हें शो के इस सीजन में एक साथ देखना चाहेंगे। बते दें कि दोनों कई बार अलग-अलग 'कॉफी विद करण' का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन वे कभी भी साथ में नजर नहीं आए। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

हालही में शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को भी फैंस  इस शो में एक साछ देखना चाहेंगे। फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया है.  दोनों अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अगर दोनों शो का हिस्सा बनते है तो उनकी लव स्टोरी के बारे में भी फैंस को जानने को मिलेगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी

बॉलीवूड के हॉट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद हैं.  फैंस हमेशा दोनों को एक सात देखना चाहते है. अगर दोनों इस बार एक साथ शो में नजर आए तो फैंस को दोनों के बारे में और भी बातें जानने को मिलेगी। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को फैंस काफी प्यार करते है. लोग दोनों को हमेशा साथ में देखना चाहते है। ऐसे में फैंस दोनों को 'कॉफी विद करण 8' में देखना चाहेंगे।

बता दें 'कॉफी विद करण ' के पिछले सीजन में कई सारे सितारे नजर आए थे. वहीं अगर कपल की बात करें तो अक्षय कुमार-ट्विकल खन्ना और शाहिद कपूर-मीरा कपूर भी एक साथ शो में नजर आ चुके हैं. 

(For More Latest news apart from 'Coffee with Karan' New Season News In Hindi,  Stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM