खबरे |

खबरे |

Bihar News: दुखद! एक दर्दनाक हादसे में भोजपुरी सिनेमा के तीन उभरते कलाकारों की मौत
Published : Feb 27, 2024, 5:00 pm IST
Updated : Feb 27, 2024, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Three emerging artists of Bhojpuri cinema died in the accident news In Hindi
Three emerging artists of Bhojpuri cinema died in the accident news In Hindi

इसमें भोजपुरी गायक विमलेश पांडे उर्फ ​​छोटू पांडे भी शामिल हैं.

Three emerging artists of Bhojpuri cinema died in the accident news In Hindi: बिहार के कैमूर में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के तीन उभरते सितारों की भी जान चली गई. पुलिस ने सोमवार को बताया कि बिहार के कैमूर जिले में ट्रक, एसयूवी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मारे गए नौ लोगों में भोजपुरी गायक छोटू पांडे भी शामिल हैं। इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव की भी इस सड़क हादसे में जान चली गई है.

घटना रविवार की शाम मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुई. मोहनिया डीएसपी दलीप कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान सोमवार को की गई और उनमें भोजपुरी गायक विमलेश पांडे उर्फ ​​छोटू पांडे भी शामिल हैं.

अन्य मृतकों की पहचान आंचल तिवारी, सिमरन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब दो महिलाओं सहित आठ लोगों को ले जा रहे एक वाहन ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसके बाद एसयूपी और बाइक दोनों दूसरी लेन में चले गए, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद मोटरसाइकिल चालक समेत सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

(For more news apart from Three emerging artists of Bhojpuri cinema died in the accident news In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM