खबरे |

खबरे |

Oscar 2024 : ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजी गई मलयालम फिल्म ‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’
Published : Sep 27, 2023, 3:43 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
 photo
photo

कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ पर आधारित है.

चेन्नई : मलयालम फिल्म ‘‘2018-एवरीवन इज ए हीरो’’ (2018 Everyone is a Hero) को एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर अवॉर्ड)   के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने बुधवार को यहां इसकी घोषणा की।

प्रख्यात फिल्म निर्माता और चयन समिति के अध्यक्ष गिरीश कसरावल्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि मलयालम फिल्म को जलवायु परिवर्तन के बेहद प्रासंगिक विषय पर आधारित होने के लिए चुना गया है। यह फिल्म दिखाती है कि समाज में जिसे विकास समझा गया है उसके कारण लोगों को कितनी परेशानियां होती हैं।

बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. इसकी कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ पर आधारित है. इसमें बाढ़ के सामने इंसानियत की जीत को अच्छी तरह से दिखाया गया है.  

एफएफआई के अध्यक्ष रवि कोट्टाराकारा ने कहा कि कसरावल्ली की अगुवाई में 16 सदस्यीय चयन समिति ने कई फिल्में देखने के बाद इसका चयन किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM