Bobby Kataria Arrested: मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, मानव तस्करी का आरोप

खबरे |

खबरे |

Bobby Kataria Arrested: मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, मानव तस्करी का आरोप
Published : May 28, 2024, 10:32 am IST
Updated : May 28, 2024, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
Famous YouTuber Bobby Kataria arrested
Famous YouTuber Bobby Kataria arrested

बॉबी पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है. 

Bobby Kataria arrested News in Hindi: अक्सर ही विवादों में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बॉबी पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है. 

कटारिया के खिलाफ दो लोगों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि कटारिया ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। कटारिया के खिलाफ गुरुग्राम के बजघेरा पुलिस स्टेशन में IP की धारा 370 के तहत मामला दर्ज  कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के मूल निवासी अरुण कुमार और उत्तर प्रदेश के धौलाना निवासी मनीष तोमर द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार उन्होंने इंस्टाग्राम पर विदेश में काम देने से संबंधित एक विज्ञापन देखा। यह विज्ञापन कटारिया के ‘इंस्टाग्राम’ और यूट्यूब के आधिकारिक खाते से पोस्ट किया गया था। इन्फ्लुएंसर से संपर्क करने के लिए उन्हें गुरुग्राम के एक मॉल में स्थित कार्यालय में मिलने के लिए कहा गया।

शिकायत के बाद, कटारिया और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 342 (जबरन कैद करना), 506 (आपराधिक धमकी), 420 (धोखाधड़ी), 364 (अपहरण), 370 (मानव तस्करी) तथा 120-बी (आपराधिक साजिश) और आप्रवासन अधिनियम की धारा 10/24 के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार शाम कटारिया को उसके गुरुग्राम ऑफिस से गिरफ्तार किया गया.

एनआईए ने कई राज्यों में की छापेमारी 

बता दे कि NIA ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत 7 राज्यों में छापेमारी की है.  NIA ने यह छापेमारी मानव तस्करी और विदेशों में नौकरी के नाम पर भेजने के मामले में की, जिसमें   सरताज सिंह,बॉबी कटारिया समेत 5 को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी भारतीय युवाओं को रोजगार का झूठा वादा कर विदेश भेजने के लिए राजी करते थे.

(For more news apart from Famous YouTuber Bobby Kataria arrested News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM