खबरे |

खबरे |

मेलबर्न में आयोजित फिल्मोत्सव में भारतीय ध्वज फहराएंगी शबाना आजमी
Published : Jul 31, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Jul 31, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Shabana Azmi
Shabana Azmi

इस फिल्मोत्सव का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 11 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा।

मुंबई:  'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) ने सोमवार को घोषणा की कि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्मोत्सव के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस फिल्मोत्सव का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 11 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा।

आजमी ने कहा कि वह आईएफएफएम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) का हिस्सा बनकर खुश हूं और इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए चुने जाने पर अत्यंत सम्मानित भी महसूस कर रही हूं। आईएफएफएम ने भारतीय सिनेमा की अतुल्य विविधता और रचनात्मकता को लगातार प्रदर्शित किया है और इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनना खुशी की बात है।’’

‘स्पर्श’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘सिटी ऑफ जॉय’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं से तारीफ बटोरने वाली आजमी ने कहा कि वह समारोह को लेकर उत्साहित हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM