खबरे |

खबरे |

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे मंत्री पंजाब के सीएम भगवंत मान नहीं बल्कि हरजोत बैंस हैं, फैक्ट चेक रिपोर्ट
Published : Apr 2, 2024, 7:01 pm IST
Updated : Apr 2, 2024, 7:01 pm IST
SHARE ARTICLE
The minister being arrested by the police is not Punjab CM Bhagwant Mann but Harjot Bains, Fact Check report
The minister being arrested by the police is not Punjab CM Bhagwant Mann but Harjot Bains, Fact Check report

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस हैं।

Claim

एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक एक्स उपयोगकर्ता "पवन त्यागी (राष्ट्र प्रथम)" ने 22 मार्च 2024 को एक वायरल वीडियो साझा किया जिसके साथ दावा किया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने बेरहमी से गिरफ्तार कर लिया।

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस हैं।

 

Investigation

वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा और मामले पर कीवर्ड सर्च किया। आपको बता दें कि वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हैं।

हमें वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। मीडिया संस्थान रोज़ाना स्पोक्समैन ने 22 मार्च 2024 को वायरल वीडियो का लाइव साझा किया और बताया गया कि अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने दिल्ली गए मंत्री हरजोत बैंस को हिरासत में लिया गया।

इसी तरह, मीडिया संस्थान न्यूज 18 पंजाब ने 22 मार्च 2024 को वायरल वीडियो को लेकर लाइव रिपोर्ट साझा करते हुए भी समान जानकारी साझा की।

मतलब साफ है कि वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं हैं।

Conclusion

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस हैं।

Result- Misleading

Our Sources

Live News Report Shared By Media House Rozana Spokesman On 22 March 2024

Live News Report Shared By Media House News18 Punjab On 22 March 2024

 

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "Factcheck@rozanaspokesman.com" पर ई-मेल करें।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM