खबरे |

खबरे |

Fact Check: कर्नाटक में ACB के छापेमारी का पुराना वीडियो अब दिल्ली के नाम पर हो रहा वायरल
Published : Aug 11, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Fact Check: Old video of ACB raid in Karnataka now viral in the name of Delhi
Fact Check: Old video of ACB raid in Karnataka now viral in the name of Delhi

रोज़ाना स्पोक्समैन ने वीडियो की जांच की और वायरल दावे को भ्रामक पाया है।

RSFC (Team Mohali)- सोशल मीडिया पर एक रेड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पानी के पाइप में से नोटों की गड्डियां निकाली जा रही हैं। अब दावा किया जा रहा है कि यह मामला दिल्ली से सामने आया है। दावे के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के घर छापा मारा गया और 19 पानी के पाईप काटकर 13 करोड़ बरामद किए गए।

यह वीडियो इस दावे के साथ फेसबुज और ट्विटर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इन्हीं वायरल पोस्ट को नीचे क्लिक कर देखा सकता है।

रोज़ाना स्पोक्समैन ने वीडियो की जांच की और वायरल दावे को भ्रामक पाया है। यह वीडियो न ही हालिया है और न ही दिल्ली का है। यह कर्नाटक में हुई एक पुरानी रेड का है। 

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें रिवर्स इमेज सर्च किया। 

यह वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि कर्नाटक का एक पुराना मामला है. 

हमें यह वीडियो IndiaToday के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 24 नवंबर 2021 को शेयर किया मिला। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, "#WATCH | ACB officials find money in the Pipeline of PWD Junior Engineer Shanta Gowda's house in Kalaburagi, #Karnataka"

मौजूद जानकारी के अनुसार मामला कर्नाटक के कालाबुरागी इलाके का है जब ACB PWD जूनियर इंजीनयर के घर छापेमारी में यह पैसा पाइपलाइन से बरामद करती है।

बता दें हमें इस मामले को लेकर कई खबरें मिली। मामले को लेकर Kalinga TV की खबर यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।

नतीजा- रोज़ाना स्पोक्समैन ने वीडियो की जांच की और वायरल दावे को भ्रामक पाया है। यह वीडियो न ही हालिया है और न ही दिल्ली का है। यह कर्नाटक में हुई एक पुरानी रैड का है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM