खबरे |

खबरे |

Fact Check Today: क्या हरियाणा के सिसाय गांव में BJP और JJP नेताओं की एंट्री की गई बंद? जानें वायरल तस्वीर का असल सच
Published : Apr 18, 2024, 1:22 pm IST
Updated : Apr 18, 2024, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check BJP Leader Haryana Village Sisaye Farmers Protest Elections 2024 Fake News
Fact Check BJP Leader Haryana Village Sisaye Farmers Protest Elections 2024 Fake News

वायरल तस्वीर हालिया नहीं बल्कि 2021 की है.

Claim

लोकसभा चुनाव 2024 और हरियाणा-पंजाब में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक फ्लेक्स बोर्ड की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय के ग्रामीणों ने गांव में बीजेपी और जेजेपी नेताओं की एंट्री रोक दी है।

X यूज़र राजस्थानी ताऊ ने 14 अप्रैल 2024 को वायरल तस्वीर साझा की और कैप्शन लिखा, "#हरियाणा के सबसे बड़े गांव में सीसाय का नजारा, #BJP और JJP की गांवों में एंट्री बंद !! #LokSabaElection2024"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल तस्वीर हालिया नहीं बल्कि 2021 की है और इसका हालिया लोकसभा चुनाव 2024 से कोई लेना-देना नहीं है।

Investigation

पड़ताल की शुरुआत करते हुए हमने सबसे पहले इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया। 

"वायरल तस्वीर हालिया नहीं है"

हमें यह तस्वीर साल 2021 में कई ट्विटर (अब एक्स) यूजर्स द्वारा अपलोड की गई मिली। पत्रकार मनदीप पुनिया ने 28 मार्च 2021 को यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय ने गांव के एंट्री पॉइंट पर यह फ्लेक्स लगा दिया है..''

इसी तरह INC यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी साल 2021 में अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ये तस्वीर शेयर की थी।

बता दें कि 2020-21 में किसान आंदोलन के चलते बीजेपी और जेजेपी नेताओं की हरियाणा और पंजाब के कई गांवों में एंट्री बंद की गई थी। इन गांवों में नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

Conclusion

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल तस्वीर हालिया नहीं बल्कि 2021 की है और इसका हालिया लोकसभा चुनाव 2024 से कोई लेना-देना नहीं है।

Result- Misleading 

Our Sources 

X Post By Mandeep Punia Shared On 28 March 2021
X Post By Srinivas BV Shared On 27 March 2021

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "Factcheck@rozanaspokesman.com" पर ई-मेल करें।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM