खबरे |

खबरे |

शीतल अंगुराल के रोने का वायरल यह वीडियो वोटिंग से पहले का है, Fact Check रिपोर्ट
Published : Jul 18, 2024, 5:59 pm IST
Updated : Jul 18, 2024, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Viral Video Of BJP Leader Sheetal Angural Crying Is Before Voting
Fact Check Viral Video Of BJP Leader Sheetal Angural Crying Is Before Voting

वायरल हो रहा यह वीडियो जालंधर उपचुनावों के नतीजे और वोटिंग से पहले का है।

Claim

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी नेता और जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार शीतल अंगुराल को रोते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 10 जुलाई को जालंधर पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में नेता की हार के बाद का है। आपको बता दें कि 10 जुलाई को हुए जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार महिंदर भगत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। भगत ने बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 37325 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

फेसबुक यूज़र Gurwinder Bath Sailbrah ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”अंगुराल और रिंकू जलंधर नतीजे के बाद रोएं न तो और क्या करें,,,, रो मत अंगुराल”

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल हो रहा यह वीडियो जालंधर उपचुनावों के नतीजे और वोटिंग से पहले का है।

Investigation

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और मामले पर कीवर्ड सर्च किया।

वायरल वीडियो चुनाव नतीजों से पहले का है

हमें यह वीडियो पंजाबी मीडिया आउटलेट रोज़ाना स्पोक्समैन द्वारा 4 जुलाई 2024 को शेयर किया गया मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक, ''पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए पूर्व विधायक और जालंधर पश्चिम उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल सबूतों से भरी एक पेन ड्राइव लेकर जगजीवन राम चौक पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए शीतल मंच पर भावुक हो गए।'

इस वीडियो को 4 जुलाई 2024 को कई मीडिया चैनलों ने शेयर किया था। वीडियो में शीतल अंगुराल को सुशील रिंकू से गले लग रोते देखा जा सकता है।

Conclusion

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल हो रहा यह वीडियो जालंधर उपचुनावों के नतीजे और वोटिंग से पहले का है।

Result: Misleading

Our Sources:

Video Report Of Rozana Spokesman Published On 4 July 2024

Video Report Of PB8LiveNews Published On 4 July 2024

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "Factcheck@rozanaspokesman.com"  पर ई-मेल करें।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM