खबरे |

खबरे |

Fact Check: बकरी को तीसरी सवारी बना चालान काटे जाने का यह वीडियो 2019 का है
Published : Oct 23, 2023, 5:46 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 5:46 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Old video of Punjab Police Challan to Goat viral as recent
Fact Check Old video of Punjab Police Challan to Goat viral as recent

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि 2019 का है।

RSFC (Team Mohali)- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक व्यक्ति की बकरी को बाइक पर ले जाने पर उसको तीसरी सवारी बना चालान काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बनाने वाले शख्स का दावा है कि पुलिस बकरी को तीसरी सवारी बना उसका चालान काट रही है। इस वीडियो को वायरल कर यूजर्स पंजाब सरकार पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

फेसबुक अकाउंट 'विक्की चौधरी ' ने 20 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो शेयर किया और लिखा, "मुर्गी और बकरी के लिए मुआवजा देने की बात हुई थी?  सरकार को मुर्गी और बकरी के लिए मुआवजा (चालान) देने के लिए नहीं? कृपया जवाब दें।"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि 2019 का है। अब पुराने वीडियो को फिर से भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और कीवर्ड सर्च के जरिए मामले से जुड़ी खबरें ढूंढनी शुरू कीं।

वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि पुराना है

हमें यह वीडियो पंजाब के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान रोज़ाना स्पोक्समैन के फेसबुक पेज पर 26 मार्च 2019 को शेयर किया गया मिला। पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''पंजाब पुलिस ने बकरी को तीसरी सवारी बता काटा चालान''

 वहीं, इसी तारीख को मीडिया संस्थान पीटीसी न्यूज ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पंजाब पुलिस ने बकरी को भी नहीं बख्शा, काटा चालान'

आपको बता दें कि रोज़ाना स्पोक्समैन इस वीडियो की आधिकारिक तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस बात की पुष्टि करता है कि यह वीडियो हाल का नहीं है बल्कि 2019 से वायरल है और इसका हालिया सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।

निष्कर्ष- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि 2019 का है। अब पुराने वीडियो को फिर से भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM