खबरे |

खबरे |

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई समर्थक ने लगाए भारत माता के नारे?
Published : Oct 25, 2023, 1:59 pm IST
Updated : Oct 25, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Old video of Australian fan chanting bharat mata ki jai shared linked with Cricket world cup 2023
Fact Check Old video of Australian fan chanting bharat mata ki jai shared linked with Cricket world cup 2023

इसका मौजूदा क्रिकेट विश्व कप 2023 से कोई लेना-देना नहीं है।

आरएसएफसी (टीम मोहाली)- क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जोरों से चल रहा है और पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़े अंतर् से हराया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई टीम की वर्दी पहने एक समर्थक को भारत माता की जय के नारे लगाते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के समर्थक ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

ट्विटर अकाउंट अमिताभ चौधरी ने 20 अक्टूबर 2023 को वायरल वीडियो शेयर किया और लिखा, "“Bharat Mata Ki Jai” “Vande Mataram” This is the most loved and viral video on social media today ❤️ Thank you Australia ???????? #AUSvsPAK #Bengaluru #WorldCup2023 #BharatMataKiJai #VandeMataram"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि पुराना है और इसका मौजूदा क्रिकेट विश्व कप 2023 से कोई लेना-देना नहीं है।

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा और कीवर्ड सर्च के जरिए मामले से जुड़ी खबरें ढूंढनी शुरू की।

वीडियो जनवरी 2021 का है

Old VideoOld Video

इस वीडियो को लेकर हमें कई खबरें मिलीं। ये खबरें जनवरी 2021 की थी।

क्या था मामला?

यह वीडियो जनवरी 2021 का है जब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और भारत ने गाबा में टेस्ट मैच जीता था। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक फैन ने भारत माता की जय के नारे लगाए थे। 

ZEE NewsZEE News

इस मामले पर ZEE News की वीडियो रिपोर्ट यहां क्लिक करके देखी जा सकती है।

इस मामले से जुड़ी crictracker.com की खबर यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। इस खबर में एक पुराना ट्वीट भी है जिसमें ये वीडियो देखा जा सकता है।

 

 

मतलब साफ था कि वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है।

निष्कर्ष- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि पुराना है और इसका मौजूदा क्रिकेट विश्व कप 2023 से कोई लेना-देना नहीं है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM