खबरे |

खबरे |

फरवरी में वाहनों की कुल बिक्री 16 प्रतिशत के उछाल के साथ 17 लाख इकाई के पार
Published : Mar 6, 2023, 12:40 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Sushma Swaraj and IK Gufwari former prime minister chandrashekhar
Sushma Swaraj and IK Gufwari former prime minister chandrashekhar

बीते माह यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,87,182 इकाई पर पहुंच गई।

New Delhi: यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मजबूत बिक्री के चलते फरवरी में देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का उछाल आया। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को यह जानकारी दी। फरवरी, 2023 में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों का कुल पंजीकरण सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 17,75,424 इकाई पर पहुंच गया। फरवरी, 2022 में वाहन बिक्री का आंकड़ा 15,31,196 इकाई रहा था।

बीते माह यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,87,182 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,58,736 इकाई थी। इसी तरह, दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले महीने 15 प्रतिशत बढ़कर 12,67,233 इकाई हो गया, जबकि फरवरी, 2022 में यह आंकड़ा 11,04,309 इकाई रहा था।

वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री फरवरी में 17 प्रतिशत बढ़कर 79,027 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष समान महीने में यह आंकड़ा 67,391 इकाई था। फरवरी 2020 की तुलना में यह दस फीसदी कम है।

समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत बढ़कर 72,994 इकाई पर पहुंच गई। फरवरी, 2022 में यह 40,224 इकाई रही थी। इसी तरह ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 68,988 इकाई हो गई। 

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, ‘‘नए मॉडल बाजार में आने, आपूर्ति में लगातार सुधार होने और विवाह का मौसम होने से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन श्रेणी में पंजीकरण में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन फरवरी 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत कम है। कारोबारी परिदृश्य पर सिंघानिया ने कहा कि कई त्योहार आने वाले हैं जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM