खबरे |

खबरे |

म्यूचुअल फंड कारोबार में उतरने की योजना बना रहा पंजाब एंड सिंध बैंक
Published : Aug 6, 2023, 4:29 pm IST
Updated : Aug 6, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बैंक को सितंबर तक साझेदार मिलने की उम्मीद है।

New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने शुल्क आधारित आय बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड कारोबार में कदम रखने की योजना बनाई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक को सितंबर तक साझेदार मिलने की उम्मीद है।

बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “बैंक ने पहले ही वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक भागीदार को अंतिम रूप देने के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंक दूसरी तिमाही के अंत तक एक भागीदार तय करने और चालू वित्त वर्ष के दौरान परिचालन शुरू करने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवसाय बैंक को क्रॉस-सेलिंग (मौजूदा ग्राहकों को अतिरिक्त सेवाओं का प्रस्ताव) उत्पादों द्वारा शुल्क आय बढ़ाने में मदद करेगा। भारत में 44 परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां काम कर रही हैं। इन कंपनियों की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 30 जून, 2023 तक 44,39,187 करोड़ रुपये थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM