खबरे |

खबरे |

Maruti Suzuki News: मारुति सुजुकी को 2030 तक अपने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद
Published : Sep 10, 2024, 3:12 pm IST
Updated : Sep 10, 2024, 3:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Maruti Suzuki News: Maruti Suzuki expects significant growth in its exports by 2030 News in hindi
Maruti Suzuki News: Maruti Suzuki expects significant growth in its exports by 2030 News in hindi

64वें वार्षिक सत्र में उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी के निर्यात में ‘‘कई गुना वृद्धि’’ देखने को मिलेगी।

Maruti Suzuki News: मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को कहा कि कंपनी 2030 तक अपने विदेशी निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

उद्योग निकाय सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के 64वें वार्षिक सत्र में उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी के निर्यात में ‘‘कई गुना वृद्धि’’ देखने को मिलेगी।

ताकेउची ने कहा, ‘‘ ऐसी कोई वजह मौजूद नहीं है कि भारत को वैश्विक व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य नहीं रखना चाहिए। मारुति सुजुकी के रूप में, मैं आपको बता सकता हूं कि हम प्रतिशत वृद्धि के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि वृद्धि को कई गुना करने के संदर्भ में बात कर रहे हैं। इसलिए, आज भारत से हमारा निर्यात चार साल पहले की तुलना में तीन गुना है। इतना ही नहीं, आज से करीब छह साल बाद हमारा निर्यात आज की तुलना में तीन गुना हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि कंपनी पहले से ही कुछ वाहनों को जापान को निर्यात कर रही है।

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने जापान को अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) फ्रॉन्क्स का निर्यात शुरू किया है। गुजरात के पिपावाव बंदरगाह से 1,600 से अधिक वाहनों की पहली खेप जापान के लिए रवाना हुई। फ्रॉन्क्स जापान में पेश होने वाली कंपनी की पहली एसयूवी है।

गहन स्थानीयकरण का समर्थन करते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण कलपुर्जों के आयात पर निर्भरता कम करने पर भी जोर दिया।(pti)

(For more news apart from Nitin Gadkari News: Nitin Gadkari's big statement, petrol and diesel vehicles are causing harm to health, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM