खबरे |

खबरे |

मेटा ने नौकरी शुरू करने के 2-3 दिन के अंदर ही भारतीय पेशेवरों को निकाला
Published : Nov 11, 2022, 9:25 am IST
Updated : Nov 11, 2022, 9:25 am IST
SHARE ARTICLE
META fires Indian professionals within 2-3 days of joining
META fires Indian professionals within 2-3 days of joining

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा द्वारा नौकरी से निकाले गए 11 हजार लोगों में कुछ भारतीय भी हैं.

नयी दिल्ली:  सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा द्वारा नौकरी से निकाले गए 11 हजार लोगों में कुछ ऐसे भी भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ दो-तीन दिन पहले ही यहां नौकरी शुरू की थी।.

फेसबुक ने खर्चों में कटौती के लिये विभिन्न देशों में अपने 11,000 कर्मियों की छंटनी की है।

दो दिन पहले ही मेटा से जुड़ीं एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवर नीलिमा अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट किया कि वह उन लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है। उन्होंने कहा, “वह एक हफ्ते पहले ही भारत से कनाडा स्थानांतरित हुई और इतनी लंबी वीजा प्रक्रिया से गुजरने के बाद दो दिन पहले मेटा के साथ जुड़ीं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण दुखद दिन आ गया और मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।” वह दो साल से हैदराबाद स्थित माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालय में काम कर रही थीं और उन्होंने मेटा के लिए अपनी यह नौकरी छोड़ दी थी।.

विश्वजीत झा नाम के एक अन्य पेशेवर ने बताया कि बेंगलुरू में एमेजॉन कार्यालय में तीन साल से अधिक समय तक काम करने के बाद वह तीन दिन पहले मेटा में नियुक्त हुए थे और अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।.

मेटा द्वारा फेसबुक,  इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मंचों का संचालन किया जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM