खबरे |

खबरे |

Whatsapp New Feature: अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो जाएगी Silent, नया फीचर जारी
Published : Jun 21, 2023, 10:50 am IST
Updated : Jun 21, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
Whatsapp New Feature
Whatsapp New Feature

हाल ही में भारत में व्हाट्सएप स्पैम कॉल्स को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।

नई दिल्ली - व्हाट्सएप ने अनजान नंबरों से कॉल से छुटकारा पाने के लिए एक नया फीचर जारी किया है। अब व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को अपने आप साइलेंट किया जा सकता है। इस बात का खुलासा खुद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मंगलवार को किया है। जुकरबर्ग ने अपनी घोषणा में कहा कि व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है, जिसमें अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को अपने आप साइलेंट किया जा सकता है।

इस फीचर को WhatsApp के नए प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश किया गया है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक, इस फीचर की मदद से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नए फीचर की मदद से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट किया जा सकता है।

हालांकि, यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा और यूजर्स चाहें तो इन कॉल्स को ऐप की कॉल लिस्ट में देख सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में भारत में व्हाट्सएप स्पैम कॉल्स को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। यानी अब हम इन कॉल्स से छुटकारा पाने जा रहे हैं।

ऐसे काम करेगा नया फीचर

- व्हाट्सएप के नए प्राइवेसी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना व्हाट्सएप एप ओपन करना होगा।
- अब यहां से सेटिंग में जाने के लिए i बटन पर टैप करें और प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां आपको नीचे से तीसरे नंबर पर 'कॉल' का नया फीचर दिखेगा।
- अब कॉल ऑप्शन पर टैप करें और 'साइलेंस अननोन कॉलर' ऑप्शन को ऑन कर दें।
- इसके बाद यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा। अनजान नंबर से कॉल करने पर ही आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।
- आप इन कॉल्स को कभी भी कॉल टैब में देख सकते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM