खबरे |

खबरे |

ICICI बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये पर
Published : Oct 21, 2023, 5:19 pm IST
Updated : Oct 21, 2023, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
ICICI Bank's second quarter net profit rises 36 percent to Rs 10,261 crore
ICICI Bank's second quarter net profit rises 36 percent to Rs 10,261 crore

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 40,697 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 31,088 करोड़ रुपये रही थी।

New Delhi:  निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,261 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह सूचना देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 7,558 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 40,697 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले यह 31,088 करोड़ रुपये रही थी। बीती तिमाही में बैंक की ब्याज से आय बढ़कर 34,920 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 26,033 करोड़ रुपये थी। इसकी शुद्ध ब्याज आय भी सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 18,308 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14,787 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.53 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल सितंबर तिमाही में यह 4.31 प्रतिशत था। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। पिछली तिमाही में इसकी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर सकल कर्ज का 2.48 प्रतिशत रहीं। साल भर पहले की समान अवधि में यह 2.76 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.43 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल यह 0.61 प्रतिशत था।

एकीकृत आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत बढ़कर 10,896 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 8,007 करोड़ रुपये था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM