खबरे |

खबरे |

बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का घाटा बढ़कर हुआ 4,890.6 करोड़ रुपये
Published : Oct 23, 2023, 3:20 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Flipkart's loss increased to Rs 4,890.6 crore in the last financial year
Flipkart's loss increased to Rs 4,890.6 crore in the last financial year

एकल आधार पर बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का शुद्ध घाटा बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा है।

New Delhi: प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकीकृत घाटा बीते वित्त वर्ष (2022-23) में बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। व्यापार आसूचना मंच टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 में 3,371.2 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था।

एकल आधार पर बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का शुद्ध घाटा बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा है। फ्लिपकार्ट की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, “वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उसका एकल शुद्ध घाटा 44 प्रतिशत बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 3,362.4 करोड़ रुपये रहा था।”

समीधाक्षीन वित्त वर्ष के लिए कंपनी की एकीकृत शुद्ध कुल आमदनी (अन्य स्रोतों से मिलाकर) 9.4 प्रतिशत बढ़कर 56,012.8 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 51,176 करोड़ रुपये थी। कंपनी की एकल शुद्ध आमदनी एकीकृत आमदनी के बराबर थी। टॉफलर ने कहा, “कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2022-23 में 60,858 करोड़ रुपये रहा।” इस बारे में फ्लिपकार्ट को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM