खबरे |

खबरे |

Meta AI News: मेटा AI अब हिंदी समेत सात नई भाषाओं में उपलब्ध
Published : Jul 24, 2024, 3:20 pm IST
Updated : Jul 24, 2024, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Meta AI News: Meta AI now available in seven new languages ​​including Hindi
Meta AI News: Meta AI now available in seven new languages ​​including Hindi

मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध है।

Meta AI News:  एआई आधारित कंपनी मेटा एआई अब हिंदी समेत सात नई भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह कदम बहुभाषी खंड में मेटा के एआई असिस्टेंट की क्षमता बढ़ाता है। इसका मतलब यह है कि उपयोगकर्ता इन नई भाषाओं में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ बातचीत कर सकेंगे।

कैलिफोर्निया के मेन्लो पार्क स्थित कंपनी ने बयान में कहा, “आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और फेसबुक पर मेटा एआई के साथ- हिंदी ‘हिंदी-रोमनकृत लिपि’, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी नई भाषाओं में भी बातचीत कर सकते हैं। जल्द ही और भी भाषाएं शामिल की जाएंगी।”

मेटा एआई अब 22 देशों में उपलब्ध है। अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मेक्सिको, पेरू और कैमरून में इसकी सेवाएं हाल ही में शुरू हुई हैं।

बहुभाषी क्षमताओं के व्यापक दायरे का अर्थ यह भी है कि उपयोगकर्ता अब गणित और कोडिंग जैसे अधिक जटिल प्रश्नों के लिए हिंदी में सहायता के लिए उन्नत मेटा एआई मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।(pti)

(For More News Apart from Meta AI News: Meta AI now available in seven new languages ​​including Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM