Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल, एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया

खबरे |

खबरे |

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल, एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया
Published : Jan 26, 2024, 10:26 am IST
Updated : Jan 26, 2024, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
Republic Day 2024
Republic Day 2024

डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है।

Republic Day 2024,  Google's special doodle on Republic Day, shows the journey from analog TV to smartphone: सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है। डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है।

गूगल के आज के डूडल में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड को पिछले कुछ दशकों में किस-किस तरीके से पर्दे पर देखा जाता रहा है।

भारत 1947 में अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र बना था। इतने वर्षों में हम कैथोड रे ट्यूब वाले बड़े-बड़े टेलीविजन सेट से छोटे टीवी और फिर स्मार्टफोन तक पहुंच गए हैं।

डूटल में दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन चित्रित किया गया है जिसमें बांई ओर पहले एनालॉग टेलीविजन सेट के ऊपर गूगल का ‘जी’ अंग्रेजी अक्षर लिखा है और दो टीवी स्क्रीन को दो ‘ओ’ अक्षरों के रूप में दर्शाया गया है। गूगल शब्द के बाकी बचे तीन अंग्रेजी अक्षर ‘जी’, ‘एल’ और ‘ई’ को दाईं ओर दर्शाए गए एक मोबाइल हैंडसेट की स्क्रीन पर लिखा गया है।

पहली टीवी स्क्रीन पर परेड के एक दृश्य को श्वेत-श्याम रंग में दिखाया गया है, वहीं दूसरी रंगीन स्क्रीन पर ऊंटों की सवारी को दर्शाते हुए प्रौद्योगिकी की यात्रा को रेखांकित किया गया है।

इस डूडल पर लिखा गया है, ‘‘यह डूडल भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बनाया गया है जो 1950 में उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान अपनाया गया था और राष्ट्र ने स्वयं को संप्रभु, लोकतंत्र और गणराज्य घोषित किया था।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘आज का डूडल अतिथि कलाकार वृंदा झवेरी ने तैयार किया है जिसमें पिछले दशकों में गणतंत्र दिवस परेड को अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर दर्शाया गया है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM