खबरे |

खबरे |

PhonePey News: फोन पे समूह का 2023-24 का शुद्ध मुनाफा 197 करोड़ रुपये
Published : Aug 26, 2024, 7:29 pm IST
Updated : Aug 26, 2024, 7:29 pm IST
SHARE ARTICLE
PhonePey Group's net profit for 2023-24 at Rs 197 crore
PhonePey Group's net profit for 2023-24 at Rs 197 crore

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का राजस्व 5,064 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 के 2,914 करोड़ रुपये से 73.7 प्रतिशत अधिक है।

PhonePey News:  वॉलमार्ट समर्थित फोनपे का वित्त वर्ष 2023-24 का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 197 करोड़ रुपये रहा है। इसमें ईएसओपी लागत शामिल नहीं है। कंपनी के बयान के अनुसार, इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में उसे 738 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का राजस्व 5,064 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 के 2,914 करोड़ रुपये से 73.7 प्रतिशत अधिक है। समूह के भुगतान कारोबार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 710 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ (ईएसओपी लागत को छोड़कर) दर्ज किया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उसे 194 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

समूह ने वित्तीय सेवाओं (बीमा, ऋण, संपत्ति) के साथ-साथ नए उपभोक्ता प्रौद्योगिकी व्यवसायों (पिनकोड - हाइपरलोकल ई-वाणिज्य और इंडस ऐप स्टोर) में भी विस्तार किया है। कंपनी ने हालांकि इन कारोबार क्षेत्रों के परिणाम जारी नहीं किए हैं।

फोनपे के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आदर्श नाहटा ने कहा, ‘‘ हमारी वित्तीय रणनीति तीन प्रमुख स्तंभों राजस्व में अनुमानित तथा सतत वृद्धि, राजस्व के विविधीकरण और अंतिम परिणाम में निरंतर सुधार पर आधारित है।’’

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा कि निवेश तथा पूंजी आवंटन का महत्तम इस्तेमाल, विविध राजस्व मॉडल के निर्माण और ग्राहक-केंद्रित बने रहने के साथ मिलकर भविष्य की सफलता के लिए एक ठोस आधार प्रदान करेगा।(pti)

(For more news apart from PhonePey Group's net profit for 2023-24 at Rs 197 crore, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM