खबरे |

खबरे |

Thar Roxx Front Look News: 5 डोर थार रॉक्स का फ्रंट लुक आई सामने, देखे video
Published : Jul 29, 2024, 8:00 pm IST
Updated : Jul 29, 2024, 8:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Front look of 5 door Thar Rocks revealed news in hindi
Front look of 5 door Thar Rocks revealed news in hindi

महिंद्रा थार रॉक्स को पांच दरवाजों के रूप में लाया जा रहा है । इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

Thar Roxx Look News In Hindi: भारत की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Mahindra Thar Roxx को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले एक नया वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में एसयूवी के एक्सटीरियर की पूरी जानकारी उपलब्ध है। इसमें एक्सटीरियर कैसा दिया गया है और इसका डेब्यू कब होगा? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

15 अगस्त को डेब्यू

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि पांच दरवाजों वाली थार रॉक्स 15 अगस्त को डेब्यू करेगी। इस बात की जानकारी हाल ही में जारी एक वीडियो में दी गई है. खास बात यह है कि ठीक चार साल पहले 15 अगस्त को दूसरी पीढ़ी की तीन दरवाजों वाली थार को पेश किया गया था।

एसयूवी में तीन इंजन बदले जा सकते हैं

, थ्री-डोर वर्जन की तरह इसमें 2.2-लीटर डीजल और दो-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाएंगे, लेकिन इसमें तीसरे इंजन के तौर पर 1.5-लीटर डीजल इंजन भी दिया जा सकता है। जो कि इसके लोअर और मिड वेरिएंट में पेश किया जाएगा। महिंद्रा थार रॉक्स को छह-स्पीड मैनुअल और छह-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी पेश किया जाएगा।

बेहतर होगा इंटीरियर

महिंद्रा द्वारा जारी एक मिनट के वीडियो में सिर्फ एक्सटीरियर की जानकारी मिली है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, एलईडी लाइट्स, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये

महिंद्रा थार रॉक्स को पांच दरवाजों के रूप में लाया जा रहा है । इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21 लाख रुपये तक हो सकती है। महिंद्रा थार के तीन दरवाजों वाले वेरिएंट को 11.35 लाख रुपये से 17.60 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है।

(For more news apart from Front look of 5 door Thar Rocks revealed news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM