खबरे |

खबरे |

विश्व कप स्थलों की सूची से मोहाली को बाहर करने का मानदंड क्या है? : पंजाब के खेल मंत्री ने पूछा
Published : Jul 1, 2023, 12:27 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Sports Minister
Punjab Sports Minister

क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्टूबर होने वाली है।

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह को पत्र लिखकर उन मानदंडों पर सवाल उठाया, जिसके तहत आईसीसी विश्व कप के दौरान मैच की मेजबानी करने वाले शहरों की सूची से मोहाली को बाहर कर दिया गया। क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्टूबर होने वाली है।

बीसीसीआई प्रमुख को लिखे अपने पत्र में हेयर ने कहा कि पंजाब के पास सबसे अच्छा खेल बुनियादी ढांचा है। उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम को दो विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करने का भी गौरव प्राप्त है।

पंजाब के मंत्री ने मीडिया में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि शुक्ला ने बताया था कि पीसीए मोहाली स्टेडियम "मैच आयोजित करने के लिए आईसीसी के मानदंडों को पूरा नहीं करता है।" उन्होंने पत्र में लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस बेहद जरूरी मामले में पंजाब के साथ न्याय किया जाएगा।"

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM