खबरे |

खबरे |

ICC T20 World Cup 2024 USA vs CAN: आरोन जोन्स ने की छक्के और चौके की बारिश, टिक नहीं सका कनाडा, USA ने 7 विकेट से हराया
Published : Jun 2, 2024, 11:07 am IST
Updated : Jun 3, 2024, 9:33 am IST
SHARE ARTICLE
ICC T20 World Cup 2024 USA vs CAN America defeated Canada by seven wickets
ICC T20 World Cup 2024 USA vs CAN America defeated Canada by seven wickets

. जोन्स ने अपनी तूफानी पारी में 40 गेंदों पर10 छक्के और चार चौके लगाए और नाबाद 94 रन बनाए।

ICC T20 World Cup 2024 USA vs CAN: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और  कनाडा (Canada) के बीच  हुआ, जहां अमेरिका ने कानाडा को 7 विकेट से  हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

कैसा रहा मैच का हाल

डैलस के ग्रैंड प्रायरी स्टेडियम में अमेरिका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कनाडा पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 194 रन बनाया. जवाब में अमेरिका ने  17.4 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाकर जीत दर्ज की। अमेरिका के लिए एरोन जोन्स और आंद्रिस गोउस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जोन्स ने अपनी तूफानी पारी में 40 गेंदों पर10 छक्के और चार चौके लगाए और नाबाद 94 रन बनाए।  वहीं गोउस ने 46 गेंद पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। दोनों की साझेदारी ने अमेरिका के लिए 131 रन बनाए. 

कनाडा को नवनीत धालीवाल (61) और आरोन जॉनसन (31) ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। इसके बाद निकोलस किर्टन ने 31 गेंदों में 51 रन बनाकर उसे चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

बता दे कि यह मुकाबला अमेरिका के लिए एकतरफा बन गया था और अमेरिका को लक्ष्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। इसके साथ ही अमेरिका ग्रुप ए चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया है। जो टीम के लिए शानदार शुरूआत है.

(For more news apart from ICC T20 World Cup 2024 USA vs CAN America defeated Canada by seven wickets, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM