खबरे |

खबरे |

पोंटिंग ने स्वस्थ होकर एक बार फिर कमेंट्री बॉक्स में की वापसी
Published : Dec 3, 2022, 1:10 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Ponting returns to commentary box once again after recovering
Ponting returns to commentary box once again after recovering

पोंटिंग टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय अस्वस्थ हो गए थे। उनकी छाती में दर्द था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था।

पर्थ :  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हृदय संबंधी समस्या से उबरने के बाद शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन कमेंट्री बॉक्स में वापसी की। पोंटिंग टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय अस्वस्थ हो गए थे। उनकी छाती में दर्द था और उन्हें चक्कर आ रहे थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था।

पोंटिंग ने मैच के चौथे दिन शनिवार को चैनल सेवन से कहा,‘‘ मैंने कल कई लोगों को डरा दिया था और स्वयं मेरे लिए बहुत डरावना पल था।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं तीसरे दिन के खेल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में बैठा था तब मुझे छाती में तेज दर्द महसूस हुआ। मैंने इससे उबरने का प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।’’

पोंटिंग के पूर्व साथी और अब कमेंट्री टीम में शामिल जस्टिन लैंगर ने पोंटिंग को सीढ़ियों से उतरकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के चिकित्सक लेह गोल्डिंग के पास पहुंचाने में मदद की। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और अच्छी नींद ली। शेन वार्न और रोडनी मार्श के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण उन्होंने इस दर्द को गंभीरता से लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषकर तब जबकि पिछले 12 से 18 महीनों के दौरान हमारे साथ के कुछ लोगों के साथ जो कुछ घटनाएं घटी उसे देखते हुए मेरे लिए कल का दिन अच्छी सीख देने वाला दिन रहा।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM