खबरे |

खबरे |

National Swimming Championships: गुजरात के आर्यन नेहरा ने बनाया एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक
Published : Jul 4, 2023, 11:31 am IST
Updated : Jul 4, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Aryan Nehra (file photo)
Aryan Nehra (file photo)

आर्यन ने आठ मिनट 01.81 सेकेंड का समय लेकर इस साल दूसरी बार एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक को हासिल किया।

हैदराबाद: एशियाई खेलों की तैयारियों में लगे तैराक आर्यन नेहरा ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। आर्यन ने आठ मिनट 01.81 सेकेंड का समय लेकर इस साल दूसरी बार एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक को हासिल किया।

रविवार की 400 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा की तरह आर्यन ने एक बार फिर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दिल्ली के कुशाग्र रावत को पीछे छोड़ा। रावत ने 8:09.25 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि कर्नाटक के अनीश गौड़ा (8:16.92) तीसरे स्थान पर रहे।

आर्यन ने अप्रैल में शिकागो में एक प्रतियोगिता में 800 मीटर फ्रीस्टाइल में 8:03.15 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके एशियाई खेलों में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM