खबरे |

खबरे |

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम की शानदार शुरुआत; चीन को 7-2 से हराया
Published : Aug 4, 2023, 10:33 am IST
Updated : Aug 4, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
 Asian Champions Trophy 2023: India thrash China 7-2
Asian Champions Trophy 2023: India thrash China 7-2

भारत के लिए हरमनप्रीत ने पांचवें और आठवें मिनट में जबकि वरूण कुमार ने 19वें और 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किए।

चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरूण कुमार के दो दो गोल की मदद से गुरूवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में चीन को 7-2 से करारी शिकस्त दी।

भारत के लिए हरमनप्रीत ने पांचवें और आठवें मिनट में जबकि वरूण कुमार ने 19वें और 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किए।  भारत मध्यांतर में छह गोल से आगे था। उसने पहले दो क्वार्टर में तीन तीन गोल किए। टीम की ओर से सुखजीत सिंह ने 15वें मिनट, आकाशदीप सिंह ने 16वें मिनट और मंदीप सिंह ने 40वें मिनट में गोल दागे। आकाशदीप के मैदानी गोल के अलावा भारत के सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए।

चीन के लिए वेनहुई ई ने 18वें और जिशेंग गाओ ने 25वें मिनट में गोल किए. चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। भारत का सामना अब अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को जापान से होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM