खबरे |

खबरे |

Virat Kohali News: श्रीलंकाई कप्तान ने कोहली को 49वें शतक की बधाई देने से किया इनकार, कहा- मैं क्यों...
Published : Nov 6, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Nov 6, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Sri Lankan skipper refuses to congratulate Kohli on 49th century
Sri Lankan skipper refuses to congratulate Kohli on 49th century

उन्होंने विराट को इस उपलब्धि के लिए बधाई देने से इनकार कर दिया है.

Sri Lankan skipper refuses to congratulate Kohli on 49th century : वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं.  उन्होंने कल इस टूर्नामेंट का अपना दूसरा शतक लगाया . इसके साथ ही कोहली ने वनडे प्रारूप में महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. हर तरफ कोहली ही कोहली छाए हुए है. सभी कोहली को बधाई दे रहे हैं. 

वहीं इस बीच श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विराट को इस उपलब्धि के लिए बधाई देने से इनकार कर दिया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी दी बधाई

बता दें कि विराट कोहली के इस शतक से पूरा क्रिकेट जगत खुश है और उन्हें इस उपलब्धि के लिए दुनिया भर से बधाईयां मिल रही हैं. बता दें कि विराट ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर ये खास उपलब्धि हासिल की. विराट को बधाई देने में पाकिस्तानी भी पीछे नहीं रहे और वसीम अकरम, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, शोएब अख्तर जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी.

मैं उन्हें बधाई क्यों दूंगा?' -श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस

इस मौके पर वर्ल्ड कप खेलने आए श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने विराट को बधाई न देकर चौंका दिया. दरअसल, कुसल मेंडिस श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान जब विराट ने अपने करियर का यह शतक पूरा किया तो एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि कुछ देर पहले ही विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया है. क्या आप उन्हें बधाई देना चाहेंगे? वहीं मेंडिस ने अपने जवाब ने सभी को हैरान कर दिया. मेंडिस ने कहा, 'मैं उन्हें बधाई क्यों दूंगा?', जिसके बाद वह हंसे और अपने मीडिया मैनेजर की ओर देखा और बताया कि मुझे उन्हें बधाई क्यों देनी चाहिए। 

आज श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला

आपको बता दें कि श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आज यानी सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी.आपको बता दें कि विराट कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर यह शतक पूरा किया. भारतीय टीम इस विश्व कप में अजेय रही और इस सीरीज में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM