खबरे |

खबरे |

भारत की अंडर-17 महिला टीम ने मैत्री मैच में मेजबान जॉर्डन को 7-0 से हराया
Published : Feb 7, 2023, 11:15 am IST
Updated : Feb 7, 2023, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
India U-17 women's team thrash hosts Jordan 7-0 in friendly match (प्रतीकात्मक तस्वीर)
India U-17 women's team thrash hosts Jordan 7-0 in friendly match (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है।

जरका (जॉर्डन) : शिलजी शाजी के चार गोल की मदद से भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने सोमवार को यहां मैत्री मैच में मेजबान जॉर्डन को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

शिलजी ने दूसरे, 37वें, 74वें और 76वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा भारत की तरफ से मनीषा कुमारी (13वें), पूजा (18वें) और संजना (90+1) ने गोल दागे।

भारतीय टीम अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारियां कर रही है। भारत की यह नयी टीम है जिसका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस टीम ने पिछले महीने चेन्नई में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया था। भारत और जॉर्डन के बीच अगला मैत्री मैच गुरुवार को खेला जाएगा.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM