खबरे |

खबरे |

Patna News: उपेन्द्र कुशवाहा ने नासरीगंज जबकि पत्नी स्नेहलता ने हसनपुरा प्रखंड में किया जनसम्पर्क
Published : May 17, 2024, 4:41 pm IST
Updated : May 17, 2024, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Upendra Kushwaha did jansampark in Nasriganj and Karakat block area news in hindi
Upendra Kushwaha did jansampark in Nasriganj and Karakat block area news in hindi

इस अभियान के दौरान महिला मतदाताओं ने बहुत आत्मीयता से स्नेहलता का स्वागत किया।

Patna News In Hindi: पटना, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं काराकाट लोकसभा क्षेत्र से NDA प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने आज नासरीगंज और काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। आज इस जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत नासरीगंज प्रखण्ड के कैथी और कछवा क्षेत्र से हुई।

इसके बाद काराकाट प्रखण्ड के गुजरू और दनवार क्षेत्र में जनसम्पर्क किया गया। इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने मतदाताओं के साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में क्षेत्र में उनके द्वारा सम्पन्न कार्यों की चर्चा की।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि आज उपेन्द्र कुशवाहा की धर्मपत्नी एवं रालोमो की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती स्नेहलता एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई.स्मृति कुमुद के नेतृत्व में गठबंधन के विभिन्न दलों की महिला नेत्रियों बिमला सिन्हा, आशा सिंह, रूबी कुमारी, सुनीता गुप्ता, पुष्पलता कुमारी, रेशमा पटेल गीता कुमारी, रीना सिंह, शोभा चन्द्रवंशी के साथ हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत बंधु बिगहा,कुंज बिगहा, फतेहगंज,जलपुरा, बिरहारा,विष्णुपुरा, सत्यदेव नगर, गंगापुर, सरदवन बिगहा, मेरीगंज,जखौरा डीह मल्लहारा,बेला बिगहा,डिहरी, बंगाली बिगहा,अल्लपा,उच्छलबिगहा और फतेहपुर गाँवों में जनसम्पर्क किया।

इस अभियान के दौरान महिला मतदाताओं ने बहुत आत्मीयता से स्नेहलता का स्वागत किया। NDA प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में महिला मतदाताओं का रुझान साफ दिख रहा है। स्नेहलता ने महिला मतदाताओं से केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की नीतीश सरकार के महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की चर्चा की।

(For more news apart from Upendra Kushwaha did jansampark in Nasriganj and Karakat block area news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM