खबरे |

खबरे |

Arshad Nadeem Mother: नीरज चोपड़ा की मां के बाद अरशद नदीम की मां का बयान भी आया सामने, कही दिल छुने वाली बात
Published : Aug 9, 2024, 4:17 pm IST
Updated : Aug 9, 2024, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
After Neeraj Chopra's mother, statement of Arshad Nadeem's mother also came out.
After Neeraj Chopra's mother, statement of Arshad Nadeem's mother also came out.

दोनों मां के बयान के बाद यूजर्स के अलग-अलग कमेंट सामने आ रहे हैं.

Arshad Nadeem Mother:  नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता। 26 वर्षीय नीरज 89.45 मीटर भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही नीरज लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं।

वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भाला फेंक में नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंका. अरशद के 2 थ्रो 90 मीटर से अधिक थे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता।

अरशद नदीम की इस जीत पर नीरज चोपड़ा की मां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनके इस कमेंट ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है.

नीरज चोपड़ा की मां का बयान

नीरज की मां सरोज देवी ने जो कहा है उसकी चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है. उनके इस बयान की पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है. नीरज की मां सरोज देवी ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं. हमारे लिए चांदी सोने के बराबर  है। जिसने गोल्ड मेडल जीता वो भी हमारा ही लड़का है. सभी बहुत मेहनत करके वहां पहुंचते हैं.

अरशद नदीम की मां का बयान

वहीं अब अरशद नदीम की मां का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ''नीरज भी मेरा बेटा है, वह अरशद का भाई भी है. वे दोस्त भी हैं।" 

दोनों मां के बयान के बाद यूजर्स के अलग-अलग कमेंट सामने आ रहे हैं. उनका ये बयान हर किसी के दिल को छू गया. लोग दोनों मां की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर तक भाला फेंका था. इसके साथ ही तीसरे स्थान पर रहे ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर भाला फेंका. इस बीच, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर किया, जो एक ओलंपिक रिकॉर्ड बन गया है। इसके साथ ही अरशद ने नॉर्वे के आंद्रेस थोरकिल्डसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंद्रेस ड्रेस ने 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड बनाया था।

(For more news apart from  After Neeraj Chopra's mother, statement of Arshad Nadeem's mother also came out, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM