खबरे |

खबरे |

Asian Hockey Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने लगाया जीत का चौका, साउथ कोरिया को 3-1 से हराया
Published : Sep 12, 2024, 4:37 pm IST
Updated : Sep 14, 2024, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Asian Hockey Champions Trophy 2024 Indian hockey team defeated South Korea 3-1
Asian Hockey Champions Trophy 2024 Indian hockey team defeated South Korea 3-1

भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले गए  मैच में एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और लगातार चौथी जीत दर्ज की है।

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेले गए  मैच में एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और लगातार चौथी जीत दर्ज की है। भारत ने कोरिया को 3-1 से हराया है.  भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल ने 1 और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे।  वहीं, अरिजीत ने फील्ड गोल दागा।

बता दे भारत ने 8वें मिनट में अरिजीत सिंह हुंडल के गोल से अपना खाता खोला और फिर अगले ही मिनट हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर ने गोल की बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद 30वें मिनट में कोरिया की ओर से पलटवार हुआ और यांग ने गोल दाग दिया। पहले हॉफ तक भारत 2-1 से आगे था। दूसरे हॉफ में हरमनप्रीत ने एक और गोल किया और  3-1 हो गया। मैच खत्म होने तक यही अंतर बरकरार रहा और भारत ने बाजी मारते हुए लगातार चौथी जीत हासिल कर ली।  

यहां आपको बता दे कि इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 और अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया था। वहीं, तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से धूल चटाई थी। वहीं अब भारत 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे IST पर पाकिस्तान से भिड़ेगा। यहां जानकारी दे दें कि  भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।

(For more news apart fromAsian Hockey Champions Trophy 2024 Indian hockey team defeated South Korea 3-1, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM