खबरे |

खबरे |

अक्षदीप, प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
Published : Feb 14, 2023, 5:11 pm IST
Updated : Feb 14, 2023, 5:11 pm IST
SHARE ARTICLE
 Priyanka Goswami, Akshdeep Singh (फाइल फोटो)
Priyanka Goswami, Akshdeep Singh (फाइल फोटो)

पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा 19 मिनट और 55 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

रांची : अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा 19 मिनट और 55 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड अनुभवी संदीप कुमार के नाम था जिनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 20 मिनट और 16 सेकंड का था। संदीप ने हालांकि मंगलवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह एक घंटे 23 मिनट और 28 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे।

अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली दोनों विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल का क्वालीफाइंग समय एक घंटा 20 मिनट 10 सेकंड है।. इस आश्चर्यजनक परिणाम से पहले अक्षदीप का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ एक घंटा 23 मिनट 14 सेकंड था जो उन्होंने इसी चैंपियनशिप में पिछली बार हासिल किया था।

महिलाओं की 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 28 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाई किया।. उन्होंने स्वर्ण पदक जीता लेकिन अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 28 मिनट 45 सेकंड में सुधार करने से चूक गयी। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया था। अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली दोनों विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल का क्वालीफाईंग समय एक घंटा 29 मिनट 20 सेकंड है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM