खबरे |

खबरे |

‘टाइम 100 नेक्स्ट 2023’ उभरते हुए नेतृत्वकर्ताओं की सूची में तीन भारतीयों में हरमनप्रीत कौर भी शामिल
Published : Sep 14, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

इसमें भारतीय टीम के बांग्लादेश के दौरे को लेकर कहा गया है कि यह क्रिकेटर अब भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

न्यूयॉर्क :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित तीन भारतीयों को टाइम पत्रिका ने दुनिया को प्रभावित करने वाले शीर्ष 100 उभरते नेतृत्वकर्ताओं के तौर में नामित किया था।

बुधवार को जारी ‘2023 टाइम100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची में हरमनप्रीत के अलावा भारत से नंदिता वेंकटेशन और वीनू डेनियल को शामिल किया गया। इसमें भारतीय मूल के नवारुण दासगुप्ता को भी जगह मिली है।

टाइम पत्रिका ने कहा कि भारतीय कप्तान ने अपनी ‘आक्रामकता और हुनर से महिला क्रिकेट को दुनिया की सबसे मूल्यवान खेल संपत्तियों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘चौंतीस साल की हरमनप्रीत ने 2017 में उस समय महान खिलाड़ी का तमगा हासिल किया था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में सिर्फ 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाये थे। इस पारी से दर्शक उनकी असाधारण प्रतिभा से आश्चर्यचकित हो गए।’’

इसमें भारतीय टीम के बांग्लादेश के दौरे को लेकर कहा गया है कि यह क्रिकेटर अब भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हरमनप्रीत ने जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ड्रॉ मैच के दौरान अंपायरों की आलोचना की थी। इसके कारण उन्हें दो मैचों से निलंबित कर दिया गया और मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

इस साल मार्च में हरमनप्रीत को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरुआती सत्र में मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाया गया। पांच टीमों की इस प्रतियोगिता में उनकी टीम चैम्पियन बनीं। डब्ल्यूपीएल की पांच टीम को खरीदने के लिए इस साल जनवरी में फ्रेंचाइजी ने कुल 570 मिलियन डॉलर (लगभग 47 अरब रुपये) खर्च किये थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM