खबरे |

खबरे |

चार मार्च को होगा मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच डब्ल्यूपीएल का पहला मैच
Published : Feb 15, 2023, 10:39 am IST
Updated : Feb 15, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
The first match of WPL will be held between Mumbai Indians and Gujarat Giants on March 4.
The first match of WPL will be held between Mumbai Indians and Gujarat Giants on March 4.

टूर्नामेंट का पहला मैच और 24 मार्च को होने वाला एलिमिनेटर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 26मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम..

मुबई : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला मैच चार मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा जबकि फाइनल 26 मार्च को होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह घोषणा की।. पहली बार आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे जिनमें लीग चरण के 20 तथा एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है। ब्रेबोर्न स्टेडियम और नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में समान 11-11 मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का पहला मैच और 24 मार्च को होने वाला एलिमिनेटर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘ रविवार पांच मार्च को डब्ल्यूपीएल में पहली बार एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।’’

इसमें कहा गया है,‘‘ यूपी वारियर्स लीग का अपना पहला मैच शाम को गुजरात जायंट्स के खिलाफ डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। लीग का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वारियर्स वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।’’ विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘चार डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे। इनमें पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे शुरू होंगे।’’

पांच टीमों - दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वारियर्स ने सोमवार को हुई नीलामी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM