खबरे |

खबरे |

Euro Cup 2024 Final: 4 बार यूरो कप जीतने वाला पहला देश बना स्पेन, फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
Published : Jul 15, 2024, 11:50 am IST
Updated : Jul 15, 2024, 11:50 am IST
SHARE ARTICLE
 Spain Beat England in Euro Cup 2024 Final news in hindi
Spain Beat England in Euro Cup 2024 Final news in hindi

 यूरो कप 2024 का फाइनल 15 जुलाई को जर्मनी के बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला गया।

Euro Cup 2024 Final: यूरो कप 2024 का खिताब स्पेन ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर  2-1 से जीता. बता दे कि स्पेन ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद यूरो चैंपियनशिप जीती. स्पेन ने चौथी बार यूरो कप का खिताब जीता है. आज तक किसी भी टीम ने इतनी बार यूरो कप नहीं जीता है.

आपको बता दे कि  यूरो कप 2024 का फाइनल 15 जुलाई को जर्मनी के बर्लिन में स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया लेकिन अंत में जीत स्पेन की हुई. फाइनल मैच स्पेन ने 2-1 से जीता. 

2020 यूरो कप के फाइनल में हारने के बाद अब इंग्लैंड को 2024 यूरो कप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड अब तक यूरो चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहा है, स्पेन ने 47वें मिनट में पहला गोल किया था.

स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरो कप 2024 फाइनल का पहला हाफ काफी धीमा रहा. दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं लेकिन स्पेन ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बढ़त बना ली. मैच के 47वें मिनट में निको विलियम्स ने शानदार गोल कर स्पेन को बढ़त दिला दी. बार्सिलोना के लिए खेलने वाले युवा स्टार लामिन यमल ने निको को काफी सहयोग दिया। इसके बाद निको ने पहले टच पर उल्टे पैर से गेंद को नीचे की ओर रखकर शानदार गोल किया.

(For More News Apart from Spain Beat England in Euro Cup 2024 Final news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM