खबरे |

खबरे |

विराट जानता हैं, कब आक्रामक होना है और कब खेल पर दबदबा बनाना है : द्रविड़
Published : Dec 15, 2022, 6:12 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Virat knows when to be aggressive and when to dominate the game: Dravid
Virat knows when to be aggressive and when to dominate the game: Dravid

उन्होंने कहा, ‘‘विराट का 50 ओवर के क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने जितने मैच खेले हैं, वह अद्भुत है। ’

चटगांव : मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि खेल की इतनी बेहतरीन समझ रखने वाले विराट कोहली आसानी से मैच के दौरान जान सकते हैं कि कब आक्रामक होना है और कब खेल पर नियंत्रण करना है। 

द्रविड़ इस बात से भी प्रभावित दिखे कि कोहली ट्रेनिंग के दौरान भी इसी मजबूत जज्बे को बरकरार रखते हैं। 

कोहली ने लंबे समय तक खराब फॉर्म के बाद इस साल के शुरू में संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के दौरान फॉर्म में वापसी की। उन्होंने आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भी यही शानदार लय जारी रखी। पिछले हफ्ते पूर्व भारतीय कप्तान ने अपना 44वां वनडे शतक पूरा किया। 

द्रविड़ ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वह (विराट) जानता है कि कब आक्रामक होना है और कब खेल पर नियंत्रण करना है, उन्हें देखना शानदार है और अगर वह पारी को बढ़ा सकते हैं तो यह हमारे लिये अच्छा संकेत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट का 50 ओवर के क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने जितने मैच खेले हैं, वह अद्भुत है। ’’ द्रविड़ ने कहा कि भले ही द्रविड़ फॉर्म में हो या नहीं, ट्रेनिंग में उनका जज्बा जरा भी कम नहीं होता और टीम के युवा इससे सीख ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब से मैंने उसे देखा है, वह इसी तरह कड़ी ट्रेनिंग जारी रखते हैं। वह फॉर्म में है या नहीं, वह इसमें जरा भी बदलाव नहीं करते। टीम के युवा खिलाड़ियों के लिये यह एक शानदार सबक है। ’’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज को लगता है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल स्थान की दौड़ अब तेज हो गयी है जिससे टीमें नतीजा हासिल करने के लिये ज्यादा आक्रामक हो गयी हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘टीमें पिछले कुछ समय से काफी आक्रामक खेल दिखा रही हैं। हमने काफी नतीजे देखे हैं। टीमें अब पहले से कहीं ज्यादा नतीजे के लिये खेल रही हैं क्योंकि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक दाव पर लगे हैं। ’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM