खबरे |

खबरे |

Cricket News: नाराजगी... तंज...गुस्सा... क्रिकेट टीम में Confusion ही Confusion
Published : Dec 16, 2023, 1:47 pm IST
Updated : Dec 16, 2023, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Cricket News
Cricket News

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में वापसी तो कर गए और उनकी वापसी के कुछ दिनों बाद मुंबई इंडियंस द्वारा उनको अपना कप्तान घोषित कर दिया गया.

Cricket News : फिलहाल यह हालात भारतीय क्रिकेट के बने हुए हैं. 2023 ODI विश्व कप में भारत को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बदलाव ही बदलाव देखने को मिले हैं. फिर चाहे वो भारतीय टीम में हो या आईपीएल में हो. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 शृंखला में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की और वहां रोहित शर्मा ने टी20 और ODI से ब्रेक लिया है, इस दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को दे दी है, टी20 में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव को ODI टीम में जगह नहीं दी गई जबकि वह 2023 ODI विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे. उधर विराट कोहली भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और ODI शृंखला में टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित और विराट भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और रोहित इस टीम के कप्तान भी हैं, लेकिन टी 20 और ODI से बाहर होना क्या उनके लिमिटेड ओवर क्रिकेट के अंत की ओर इशारा कर रहा है. बहुत Confusion है. 

Confusion सिर्फ ये नहीं है कि भारतीय टीम में इतने फेर बदल हो रहे हैं, Confusion यह भी है की क्या कुछ भारतीय टीम के खिलाड़ियों में कुछ अनबन भी चल रही है? अब यह सवाल क्यों? दरअसल विश्व कप 2023 में भारत को मिली हार के बाद बारी आई आईपीएल रिटेंशन की. आईपीएल 2024 की रिटेंशन के दौरान सबसे हैरान करने वाला ट्रेड था मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ समझौता। 

जी हां, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस आ गए। रिपोर्ट्स में बताया गया कि हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स छोड़ने की इच्छा रखी और फ़्रेंचाइजी ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें जाने दिया। फिर इसमें अनबन कैसा? अनबन नज़र तब आई जब उसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक पोस्ट किया. उस पोस्ट में लिखा था "कभी-कभी ख़ामोशी ही सर्वोत्तम जवाब होता है." यह पोस्ट किसके लिए था, किस सन्दर्भ में था, किसी को पता नहीं पर प्रशंकों का मानना था कि वह हार्दिक के घर वापसी से खुश नहीं थे। 

अनबन भी यहां पर ही नहीं थमी। हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस में वापसी तो कर गए और उनकी वापसी के कुछ दिनों बाद मुंबई इंडियंस द्वारा उनको अपना कप्तान घोषित कर दिया गया. अब एक टीम के दो कप्तान तो हो नहीं सकते। इसलिए जाहिर सी बात है कि जब हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कमान थमा गई, तो मुंबई इंडियंस के लिए सालों से कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को पीछे हटना था. अब अनबन रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच तो नहीं दिखाई दी लेकिन इस बीच सूर्यकुमार यादव, जो खुद मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बस एक टूटा हुआ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया. 

ऐसे में अब सवाल कई बनते हैं. क्या हार्दिक पंड्या की वापसी से जसप्रीत बुमराह नाखुश थे? क्या हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने या रोहित शर्मा से कप्तानी वापिस लेने पर सूर्यकुमार यादव खुश नहीं हैं? क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली दोबारा वाइट बॉल से खेलते हुए दिखाई देंगे? क्या रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए टी-20 और ODI में दोबारा कप्तानी करेंगे? 2024 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा दिखाई देंगे, अगर हां तो क्या वह कप्तानी करेंगे? 

सवाल बहुत हैं पर जवाब अभी तक मिला नहीं है. अब यह भी सवाल है कि क्या इन सवालों के जवाब मिलेंगे? खैर वो तो समय बताएगा! तब तक के लिए अगर आपको यह वीडियो पसंद आई हो तो इसे लाइक करें, शेयर करें और कमेंट के जरिए अपनी बात जरूर बताएं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM