खबरे |

खबरे |

मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर फाइनल्स: प्रज्ञानानंदा की पहली जीत, एरिगेसी फिर हारे
Published : Nov 17, 2022, 11:31 am IST
Updated : Nov 17, 2022, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Meltwater Champions Tour Finals
Meltwater Champions Tour Finals

प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में वियतनाम के लिएम कुआंग ली को 3-0 से हराया लेकिन एरिगेसी को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी।

सेन फ्रांसिस्को : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने गुरुवार को यहां मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर फाइनल्स शतरंज टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की जबकि उनके हमवतन अर्जुन एरिगेसी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में वियतनाम के लिएम कुआंग ली को 3-0 से हराया लेकिन एरिगेसी को अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ 0.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को 3-0 से हराया जबकि पोलैंड के यान क्रिस्टोफ डुडा ने भी नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीष गिरी को 2.5-0.5 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंदा (चार अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह कार्लसन और डुडा (दोनों के नौ अंक) तथा गिरी (04 अंक) से पीछे हैं।

सत्रह साल के प्रज्ञानंदा ने ली को पहली बाजी में 41 चाल में हराया और फिर दूसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए 46 चाल में जीत दर्ज की। तीसरी बाजी में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 53 चाल में जीत के साथ मुकाबला अपने नाम किया। वह अगले दौर में सो से भिड़ेंगे।.

एरिगेसी ने सो के खिलाफ ड्रॉ के साथ शुरुआत की लेकिन अगली दो बाजी गंवाकर मुकाबला भी गंवा दिया। तीसरे दौर के बाद भी एरिगेसी को पहले अंक का इंतजार है। वह चौथे दौर में मामेदयारोव से भिड़ेंगे।

यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन आधार पर खेला जा रहा है। सबसे अधिक अंक जुटाने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा।

मेल्टवाटर चैंपियन्स टूर में कई प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के बाद आठ शीर्ष खिलाड़ियों ने फाइनल्स में जगह बनाई। टूर फाइल्स की कुल इनामी राशि दो लाख 10 हजार डॉलर है। राउंड रोबिन में प्रत्येक जीत के लिए 7500 डॉलर मिलेंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM