खबरे |

खबरे |

कांस्य पदक विजेता गुरदीप सिंह विश्व चैंपियनशिप में 21वें स्थान हासिल किया
Published : Dec 17, 2022, 2:06 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Gurdeep Singh finished 21st in the World Championship
Gurdeep Singh finished 21st in the World Championship

ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए भारत के इस भारोत्तोलक ने 350 किग्रा (145 किग्रा और 205 किग्रा) वजन उठाया जो इस साल के शुरू में...

बोगोटा : राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने यहां विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 109 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में 21वां स्थान हासिल किया। ग्रुप सी में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए भारत के इस भारोत्तोलक ने 350 किग्रा (145 किग्रा और 205 किग्रा) वजन उठाया जो इस साल के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों में दिखाए गए प्रदर्शन से 40 किग्रा कम है।

भारत ने इस प्रतियोगिता में केवल दो पदक जीते। उसे यह दोनों पदक स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने दिलाई।

चानू ने पिछले सप्ताह महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में दो रजत पदक जीते। इनमें से एक पदक उन्होंने क्लीन एवं जर्क वर्ग में जबकि दूसरा पदक कुल भार में हासिल किया। महाद्वीपीय और विश्व चैंपियनशिप में स्नैच, क्लीन एवं जर्क तथा कुल भार में अलग अलग पदक दिए जाते हैं। ओलंपिक में केवल कुल भार के लिए पदक दिए जाते हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में चनमबम ऋषिकांत सिंह (61 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता एस बिंद्यारानी देवी (59 किग्रा) अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमशः 22वें और 25वें स्थान पर रहे।

राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन अचिंता सियुली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अपनी स्पर्धा से हट गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM