खबरे |

खबरे |

महिला टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 71 रन से हराया
Published : Feb 18, 2023, 8:49 am IST
Updated : Feb 18, 2023, 8:49 am IST
SHARE ARTICLE
Women's T20 World Cup: New Zealand beat Bangladesh by 71 runs (फोटो साभार ट्वीटर)
Women's T20 World Cup: New Zealand beat Bangladesh by 71 runs (फोटो साभार ट्वीटर)

बेट्स इस पारी से टी20 विश्व कप में 1000 रन तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं।

New Delhi:  न्यूजीलैंड ने सूजी बेट्स की 81 रन की नाबाद पारी की मदद से शुक्रवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ‘वर्चुअल नॉकआउट’ ग्रुप मैच में बांग्लादेश महिला टीम को 71 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं। बेट्स इस पारी से टी20 विश्व कप में 1000 रन तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं।

दोनों टीमों को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये इस मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों में पहली जीत से अंक तालिका में अपना खाता खोला।

न्यूजीलैंड ने ग्रुप एक मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बेट्स की सात चौके और एक छक्के जड़ित 61 गेंद की पारी के दम पर तीन विकेट गंवाकर 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 118 रन ही बना सकी। यह उसकी तीन मैचों में तीसरी हार है।

बांग्लादेश के लिये मुर्शिदा खातून 30 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से ईडन कार्सन ने तीन जबकि हना रोवे ने दो विकेट हासिल कियें इससे पहले बेट्स के अलावा बर्नाडिने बेजुईडेनहाउट और मैडी ग्रीन (नाबाद) ने 44-44 रन का उपयोगी योगदान दिया।. बांग्लादेश के लिये फहीमा खान ने दो और शोर्ना अख्तर ने एक विकेट हासिल किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM