खबरे |

खबरे |

RCB Virat Kohli news: भारत लौटे विराट कोहली, आरसीबी ने की कोहली के आगमन की घोषणा
Published : Mar 18, 2024, 1:51 pm IST
Updated : Mar 18, 2024, 1:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Virat Kohli returns to India, RCB announces Kohli's arrival news in hindi
Virat Kohli returns to India, RCB announces Kohli's arrival news in hindi

आरसीबी ने इंस्टाग्राम पर कोहली के आगमन की घोषणा भी की और इसे कैप्शन दिया, "बहुत जल्दी बहुत कुछ हो रहा है और हम धीमे नहीं हो रहे हैं।

RCB Virat Kohli news in hindi: विराट कोहली जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर होंगे, जी हां मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक विराट कोहली भारत पहुंच गए है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन और आरसीबी के अनबॉक्स इवेंट से पहले बेंगलुरु पहुंचे। जहां उनका स्वागत हुआ।

भारत और आरसीबी के धुरंधर बल्लेबाज कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही फ्रेंचाइजी के साथ हैं और नौ साल तक उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है। वहीं इसको लेकर आरसीबी ने इंस्टाग्राम पर कोहली के आगमन की घोषणा भी की और इसे कैप्शन दिया, "बहुत जल्दी बहुत कुछ हो रहा है और हम धीमे नहीं हो रहे हैं। क्या वह यहाँ है?"

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात, उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया क्योंकि उन्हें आईपीएल 2024 के आगामी मैच के लिए अपनी टीम में शामिल होने के लिए बैंगलोर के लिए उड़ान पकड़नी थी। उन्हें सफेद टी-शर्ट पहने देखा गया।

गौर हो की आरसीबी ने विदेशी और भारतीय प्रतिभाओं की सेवाएं प्राप्त करके आईपीएल 2024 की नीलामी में अपनी टीम को मजबूत किया, जिसमें अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह और सौरव चौहान शामिल हैं।

वहीं आरसीबी शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीज़न के शुरुआती मुकाबले में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

(For more news apart from Follow these tips for hair care before playing Holi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM