खबरे |

खबरे |

हम आखिर तक मैच में बने हुए थे: हरमनप्रीत
Published : Dec 18, 2022, 11:30 am IST
Updated : Dec 18, 2022, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
We were in the match till the end: Harmanpreet
We were in the match till the end: Harmanpreet

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ अगर मैं आखिर तक क्रीज पर होती तो चीजें बदल सकती थीं लेकिन दुर्भाग्य से मैं आउट हो गयी। झे हालांकि ऋचा और दीप्ति पर भरोसा था। ’’ 

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मुकाबले में सात रन से हार का सामना करने के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को यहां कहा कि टीम ने अगर एक और ओवर में बड़ा स्कोर बनाया होता तो मैच का परिणाम कुछ और होता।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ हम पूरे मैच में जीत हासिल करने की दौड़ में बने हुए थे। इस मैच में सिर्फ एक ओवर ही अंतर पैदा कर सकता था।’’

तीस गेंद में 46 रन की आक्रामक पारी खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ अगर मैं आखिर तक क्रीज पर होती तो चीजें बदल सकती थीं लेकिन दुर्भाग्य से मैं आउट हो गयी। मुझे हालांकि ऋचा और दीप्ति पर भरोसा था। ’’ भारतीय टीम को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 41 रन चाहिए थे लेकिन 18वें ओवर में सिर्फ तीन रन बने। उन्होंने इसे टीम के लिए नुकसानदेह करार देते हुए कहा, ‘‘ 18वें ओवर में जब हमें सिर्फ तीन रन मिले तो इससे बड़ा अंतर पैदा हो गया।’’

खुद गेंदबाजी नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ मैं एशिया कप में चोटिल हो गयी थी उससे वापसी कर रही हूं। अभी सिर्फ बल्लेबाजी करना चाहती हूं, मैं निश्चित रूप से जल्द ही गेंदबाजी करूंगी।’’

ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान तहलिया मैकग्रा ने कहा, ‘‘ मुझे अंतिम समय में यह (कप्तानी की भूमिका) जिम्मेदारी दी गयी लेकिन टीम के लिए गर्व की बात है कि एक मैच बाकी रहते हमने श्रृंखला जीत ली है। मेरे लिए यह नयी भूमिका है लेकिन सीनियर खिलाड़ियों का पूरा समर्थन मिला, उन्होंने मेरी मदद की।’’

ऑस्ट्रेलिया की नियमित कप्तान एलिसा हीली बल्लेबाजी के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गयी थी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM