खबरे |

खबरे |

Arshdeep Singh News : 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, बनाया शानदार रिकॉर्ड
Published : Dec 18, 2023, 3:34 pm IST
Updated : Dec 18, 2023, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Arshdeep Singh News
Arshdeep Singh News

अर्शदीप से पहले सुनील दोषी, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जड़ेजा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट ले चुके हैं लेकिन ये तीनों स्पिनर थे.

Arshdeep Singh became the first bowler to take 5 wickets news in hindi : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की. उनके सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सके. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. अर्शदीप के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले वनडे में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 116 रन पर ऑलआउट हो गई. अर्शदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अपने करियर में पहली बार 5 विकेट लिए हैं. अर्शदीप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने। अर्शदीप से पहले सुनील दोषी, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जड़ेजा भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट ले चुके हैं लेकिन ये तीनों स्पिनर थे.

अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था. यह उनका चौथा मैच है और उन्होंने इसमें पांच विकेट लिये. इससे पहले खेले गए तीनों वनडे मैचों में वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 42 टी20 मैचों में 59 विकेट भी लिए हैं. अर्शदीप अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। वह पारी की शुरुआत में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। 

(For more news apart from Arshdeep Singh became the first bowler to take 5 wickets news in hindi ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM