खबरे |

खबरे |

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेल पाएंगे विलियमसन, ये हैं कारण
Published : Nov 21, 2022, 12:26 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Williamson will not be able to play in third T20 against India due to medical reasons
Williamson will not be able to play in third T20 against India due to medical reasons

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चिकित्सा कारणों से भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

नेपियर:  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चिकित्सा कारणों से भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। विलियमसन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सक से मिलना है।

विलियमसन के विकल्प के रूप में मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है।

विलियमसन बुधवार को टीम के साथ जुड़ेंगे जब सभी खिलाड़ी ऑकलैंड में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जुटेंगे। पहला एकदिवसीय शुक्रवार को ईडन पार्क में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि चिकित्सक से मिलने का उनकी कोहनी की समस्या से कोई लेना देना नहीं है जो फिर उभर रही है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में स्टीड ने कहा, ‘‘केन पिछले कुछ समय से चिकित्सक से मिलना चाह रहा था लेकिन दुर्भाग्य से हमारे व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय नहीं मिल पा रहा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का स्वास्थ्य और सेहत सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम ऑकलैंड में उनके टीम से जुड़ने को लेकर उत्सुक हैं।’’

भारत तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है। विलियमसन ने रविवार को दूसरे टी20 में 52 गेंद में 61 रन की पारी खेली

स्टीड ने कहा कि चैपल हाल में टी20 विश्व कप और क्राइस्टचर्च में त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद दोबारा टीम से जुड़ने को लेकर उत्सुक है। हांगकांग में जन्में चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 40 टी20 खेले हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM