खबरे |

खबरे |

ICC ODI Team: 2023 वनडे टीम का ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान, तो भारत के इन खिलाड़ियों ने भी बनाया दबदबा
Published : Jan 23, 2024, 4:42 pm IST
Updated : Jan 23, 2024, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Rohit Sharma became the captain of ICC's best ODI team of 2023
Rohit Sharma became the captain of ICC's best ODI team of 2023

पारी का आगाज करने का मौका रोहित शर्मा और शुभमन गिल को दिया गया है।  विराट कोहली पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है।

Rohit Sharma Became The Captain Of ICC's Best ODI Team Of 2023 News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान चुना है. इस टीम में भारत के छह खिलाड़ीयों को जगह मिली है. साथ ही इस टीम में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को जगह मिली है. 

बता दें कि टीम में जिन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है वो सभी विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचे भारत (उप विजेता) और ऑस्ट्रेलिया (विजेता) के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से हैं। वहीं पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को इस टीम जगह नहीं मिली है.

प्लेइंग 11 में भारत के छह खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

पारी का आगाज करने का मौका रोहित शर्मा और शुभमन गिल को दिया गया है।  विराट कोहली पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी है। दो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इस टीम में हैं और एक स्पिनर  कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। 
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और एडम जाम्पा भी प्लेइंग-11 में हैं। दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन टीम में विकेटकीपर होंगे और इसके अलावा मार्को यानसेन को भी शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं।

आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम 2023

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

प्लेइंग 11 का विश्व कप 2023 में दिखा शानदार प्रदर्शन

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले साल एकदिवसीय प्रारूप में 52 के औसत से 1255 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेली और 1584 रन के साथ इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को जगह मिली है जिन्होंने पिछले साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और भारत के खिलाफ फाइनल में 137 रन की पारी खेली। मध्य क्रम में कोहली, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन शामिल हैं।

कोहली एकदिवसीय प्रारूप में 1337 रन बनाकर दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पिछले साल छह शतक लगाए। उन्होंने एकदिवसीय प्रारूप में सर्वाधिक शतक के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा और विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। मिशेल ने पांच शतक की मदद से 52.34 के औसत और 100.24 के स्ट्राइक रेट से 1204 रन बनाए। क्लासेन ने भी पूरे साल बल्ले से दबदबा बनाया। उन्होंने सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन की मैच विजयी पारी भी खेली।

गेंदबाजी आक्रमण में सिराज, शमी और कुलदीप यादव की भारतीय तिकड़ी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को जगह मिली है।
जंपा ने 26.31 के औसत से 38 विकेट चटकाए और विश्व कप के लगातार तीन मुकाबलों में चार विकेट चटकाए। वह प्रतियोगिता में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे।

सिराज ने पिछले साल 44 विकेट चटकाए जिसमें श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट भी शामिल रहे। भारत ने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका पर एकतरफा जीत दर्ज की।

कुलदीप ने पिछले साल 49 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण में 25 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

शमी ने पूरे साल शानदार प्रदर्शन करते हुए चार बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन पर सात विकेट रहा। 

किसी भी भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली।


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM