खबरे |

खबरे |

Rohit Sharma News : वर्ल्ड कप में हार के बाद रोहित शर्मा को एक और झटका, क्या मुंबई इंडियंस छोड़ेगा साथ?
Published : Nov 23, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Nov 23, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Rohit Sharma News
Rohit Sharma News

वहीं अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है।

Rohit Sharma and Mumbai Indians to part ways News In Hindi : विश्व कप की ट्रॉफी हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का समय खराब चल रहा है। कुछ भी उनके पक्ष में नहीं जा रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा है और इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल किया जा रहा है.  ट्रोलर्स  मांग कर रहे हैं  कि मैनेजमेंट को रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा देना चाहिए.

वहीं अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मैनेजमेंट रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी(Mumbai Indians)से बाहर कर सकता है. कई गोपनीय सूत्रों से यह बात सामने आई है कि मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी (Nita Ambani) रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने पर विचार कर सकती हैं और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को यह मौका दिया जाएगा।

रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान के साथ -साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के भी कप्तान हैं और वर्तमान में रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस टीम को 5 बार (2013, 2015, 2017, 19 और 2020) चैंपियन बनाया है।

लेकिन पिछले 3 सालों में रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज और कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अपनी टीम के कप्तान रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर सकती हैं और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। गोपनीय सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ते नजर आ सकते हैं और साथ ही हार्दिक पंड्या भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ते नजर आ सकते हैं.


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM