खबरे |

खबरे |

ICC World Cup 2023 : विश्व कप के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकता है भारत का ये बड़ा खिलाड़ी
Published : Oct 25, 2023, 5:12 pm IST
Updated : Oct 25, 2023, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है, जो लखनऊ में 29 अक्टूबर को होने है.

ICC World Cup 2023, Hardik Pandya health News in Hindi: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम लागातार जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाया हुआ है. पुरी टीम ने अपनी मेहनत और लगन से पांचो मैच में जीत हासिल की है. इस कप को जीतने के लिए आगे भी पुरी टीम को इसी तरह खेलना होगा. भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है, जो लखनऊ में 29 अक्टूबर को होने है. इस बीच स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक हार्दिक भारत के अगले दो विश्व कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह पिछले हफ्ते लगी टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय लगी थी चोट

पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय पंड्या के टखने में चोट लगी थी, जिसके कारण वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

एनसीए के एक सूत्र ने मीडिया को बताया, ‘‘हार्दिक का इलाज चल रहा है। उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा। इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है। ’’

बता दें कि भारत ने अब तक खेले गए अपने पांचों मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पंड्या को गंभीर मोच आई है लेकिन सौभाग्य से फ्रेक्चर नहीं हुआ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है। उनके अगले दो से तीन मैच से बाहर रहने की संभावना है। टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों।’’

आगे इन दो टीमों से भिड़ेगा भारत

भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है।

(For More Latest news apart from ICC World Cup 2023, Hardik Pandya health News in Hindi,  Stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM